(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सायंकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की टीमें अलर्ट नजर आईं। मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने होटल लज्जा के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। पुलिस की टीमें शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।












































Users Today : 782
Users Yesterday : 831
