न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: प्रवासी उत्तराखण्डियों की ताकत से संवरेगा देवभूमि का भविष्य, CM धामी ने किया अपनी जड़ों और पैतृक गांवों से जुड़े रहने का आह्वान; 30 प्रवासियों की पहल को सराहा BIG BREAKING:: पौड़ी को मिली दोहरी सौगात! विरासत को मिला नया रूप, 150 वाहनों की पार्किंग से जाम पर लगेगी लगाम BIG BREAKING:: नशे से दूर रहो, सपनों के करीब चलो! DM प्रशांत आर्य ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, बोले– शिक्षा और अनुशासन से ही संवरेगा भविष्य BIG BREAKING:: जनगणना-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट! DM मयूर दीक्षित का बड़ा प्लान, 30 हजार नागरिक खुद करेंगे अपनी गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की मुहिम BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार
Home » सौगात » BIG BREAKING:: पौड़ी को मिली दोहरी सौगात! विरासत को मिला नया रूप, 150 वाहनों की पार्किंग से जाम पर लगेगी लगाम

BIG BREAKING:: पौड़ी को मिली दोहरी सौगात! विरासत को मिला नया रूप, 150 वाहनों की पार्किंग से जाम पर लगेगी लगाम

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । पौड़ी शहर की विरासत को संवारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा दो महत्वपूर्ण पहल की गयी। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पालिकाध्यक्षा हिमानी नेगी तथा अन्य स्थानीय नागरिकों द्वारा जिला कार्यालय के समीप स्थित हिमालय पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करने के साथ ही डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ किया गया।

हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा स्थल की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से 4.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई तथा कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिका पौड़ी को सौंपी गई। कार्य के तहत प्रतिमा स्थल पर छत निर्माण, रेलिंग, फ्लोरिंग सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी, नगर पालिकाध्यक्षा, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सभासदों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हेमवती नंदन बहुगुणा को नमन किया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

इसके बाद जिलाधिकारी तथा नगर पालिकाध्यक्षा सहित व्यापार सभा के प्रतिनिधियों तथा सभासदों ने डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ किया। यहां एक समय में लगभग 150 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे शहर के व्यस्त क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

ALSO READ  "जाम से निजात, हरियाली की सौगात! देहरादून में जनसुविधा और ग्रीन ट्रांसपोर्ट का महा-संगम—सखी कैब के बाद अब सड़कों पर दौड़ेंगी 13 सीटर आधुनिक मिनी ईवी बसें, निःशुल्क शटल सेवा के साथ जिला प्रशासन की दोहरी सौगात"

इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यापार सभा के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में आमजन और व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। व्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या कम होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी को पर्यटन नगरी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए शहर की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण और नागरिक सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

नगर पालिकाध्यक्षा ने कहा कि शहर में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित होने से स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं पर्यटकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्मिक तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 9 2 3
Users Today : 666
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 9 2 3
Users Today : 666
Users Yesterday : 831