न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » कामना » BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद स्थित प्रसिद्ध आदिबद्री मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए राज्य की निरंतर प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की जनता के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और विकास की निरंतरता के लिए प्रार्थना करते हुए राज्य में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना को सर्वोपरि बताया। आदिबद्री मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

मुख्यमंत्री का मंदिर में दर्शन-पूजन करना प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था को दर्शाता है। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने देवभूमि की सुख-शांति और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 6 1
Users Today : 485
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 6 1
Users Today : 485
Users Yesterday : 693