न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित BIG BREAKING:: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी ने दिया समरसता और मानवता का संदेश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के लिए ₹492 करोड़ की मंजूरी, उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार; 178 पुनर्वास प्रभावित परिवारों के लिए ₹132.43 करोड़ के प्रतिकर को भी हरी झंडी BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की 67 विकास योजनाओं की सौगात, CM धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार! BIG BREAKING:: पत्रकारों के कल्याण को धामी सरकार का सहारा, 4 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹20 लाख की सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी ₹8 हजार मासिक पेंशन
Home » संदेश » BIG BREAKING:: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी ने दिया समरसता और मानवता का संदेश

BIG BREAKING:: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी ने दिया समरसता और मानवता का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन एवं उनकी रचनाएं हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आदिकाव्य रामायण की रचना कर समाज के समक्ष आदर्श जीवन, नैतिक मूल्यों और मानवीय मर्यादाओं का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान विचारों एवं आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा एवं सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

ALSO READ  "स्वतंत्रता दिवस पर Synokem Pharmaceuticals में देशभक्ति का महापर्व, रविराज चौहान ने प्लांट 1 और 2 में लहराया तिरंगा, गगनभेदी ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा परिसर, उमड़ा जोश, बढ़ा उत्साह और एकता का जज्बा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 5 0
Users Today : 274
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 5 0
Users Today : 274
Users Yesterday : 693