न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित BIG BREAKING:: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी ने दिया समरसता और मानवता का संदेश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के लिए ₹492 करोड़ की मंजूरी, उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार; 178 पुनर्वास प्रभावित परिवारों के लिए ₹132.43 करोड़ के प्रतिकर को भी हरी झंडी BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की 67 विकास योजनाओं की सौगात, CM धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार! BIG BREAKING:: पत्रकारों के कल्याण को धामी सरकार का सहारा, 4 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹20 लाख की सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी ₹8 हजार मासिक पेंशन
Home » सहारा » BIG BREAKING:: पत्रकारों के कल्याण को धामी सरकार का सहारा, 4 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹20 लाख की सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी ₹8 हजार मासिक पेंशन

BIG BREAKING:: पत्रकारों के कल्याण को धामी सरकार का सहारा, 4 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹20 लाख की सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी ₹8 हजार मासिक पेंशन

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक सूचना निदेशालय में आयोजित की गई। महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की तथा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया।

समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई।

महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों तथा उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों एवं उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री चेतन कुमार पाण्डेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्री गिरीश तिवारी, श्री अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

ALSO READ  "सोमवती अमावस्या की लाखों की भीड़ में बिछड़ीं "बुढ़ी मम्मा", हरिद्वार पुलिस बनी सहारा; अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 5 0
Users Today : 274
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 5 0
Users Today : 274
Users Yesterday : 693