न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » क्राइम » शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात में विवाद के बाद चाकू से हमला, एक युवक की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात में विवाद के बाद चाकू से हमला, एक युवक की मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। कस्बा मंगलौर पठानपुरा मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान उत्पन्न हुआ विवाद देर रात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पठानपुरा मोहल्ले से एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई थी,

जिसमें मोहल्ले के कई युवक भी शामिल थे। बताया गया है कि बारात में इन युवकों का दूल्हे के कुछ मेहमानों — जो कि हापुड़ से आए थे — से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर माहौल को शांत किया

और बारात भी शाम को सकुशल वापस लौट आई।हालांकि, इसी विवाद ने देर रात एक भयावह रूप ले लिया। रात लगभग डेढ़ बजे दूल्हे के हापुड़ निवासी मेहमान युवकों ने कथित रूप से पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में समर पुत्र समरदराज, ओवैस पुत्र रशीद, सलमान और समद पुत्र समरदराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समर पुत्र समरदराज को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, ओवैस की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ  हरिद्वार में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार CIU और कोतवाली रुड़की की संयुक्त कार्रवाई, ₹50,000 की नगदी भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951