न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में रोजगार की नई पहल! चावमंडी में ऑर्नामेंटल फिश कियोस्क का शुभारंभ, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगी नई उड़ान BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त BIG BREAKING:: दिल्ली में दिग्गजों से मिले रानीपुर विधायक आदेश चौहान! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज से की खास मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम समेत 167 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का किया स्वागत BIG BREAKING:: नाबालिगों की बाइकबाजी पर DM मयूर दीक्षित सख्त, स्कूलों के बाहर छापेमारी; वाहन मालिकों को 3 दिन का अल्टीमेटम! BIG BREAKING:: कलियर पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, खेलड़ी तिराहे से किशोरी भी सकुशल बरामद
Home » सख्त » BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त

BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने तथा अत्याचार की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में प्राप्त प्रकरणों में सहायता राशि की स्वीकृति एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए है शासनादेश के अनुसार पीड़ित व्यक्तियों को एक सप्ताह के भीतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करते समय पीड़ितों के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार सीडेड बैंक खाते की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर समाज कल्याण विभाग को प्रेषित किए जाने की कार्यवाही पर चर्चा की गई।बैठक में जनपद के उन क्षेत्रों को चिह्नित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया, जहां ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं। इन क्षेत्रों में घटनाओं की रोकथाम एवं कमी लाने के लिए पुलिस विभाग और समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण आता है, जिसमें अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के किसी पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है या समाज कल्याण विभाग से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है, तो ऐसे प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।बैठक में पीड़ितों को समय पर न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने, प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण तथा अत्याचार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करतत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को यह भी निर्देश दिए है कि जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है,उनका भलीभांति परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका"

जिला समाज कल्याण सुबोध शर्मा ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्पीड़न के संबंध में प्राप्त आवेदनों एवं उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के संबंध में समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।इस दौरान समिति के सदस्य गोपाल कुमार ,ऋषिपाल सिंह,अनूप कुमार,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 4 9
Users Today : 29
Users Yesterday : 894
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 4 9
Users Today : 29
Users Yesterday : 894