(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर । किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों के संरक्षण में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने 29 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खेलड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की गई।








































Users Today : 835
Users Yesterday : 1035






