न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » पहल » “राजाजी टाइगर रिजर्व में जलसंरक्षण की नई पहल: हर रेंज में जलाशय, वन्यजीवों को अब नहीं होगी पानी की कमी”

“राजाजी टाइगर रिजर्व में जलसंरक्षण की नई पहल: हर रेंज में जलाशय, वन्यजीवों को अब नहीं होगी पानी की कमी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा और जल संकट को दूर करने के लिए वन विभाग सतत प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत हरिद्वार जिले में स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों—श्यामपुर, रसिया बड़, लालडांग, पथरी और रानीपुर में जलाशयों का निर्माण और पुराने तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।

गर्मियों में तापमान के बढ़ने के साथ-साथ पानी की कमी जंगली जानवरों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने ऐसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है जहां वन्यजीवों की अधिक गतिविधि रहती है। हाथियों से प्रभावित इलाकों में ट्यूबवेल और नलकूप लगाए गए हैं ताकि वहां 24 घंटे पेयजल उपलब्ध रहे।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन जलस्रोतों की स्थापना से हाथियों, हिरणों, तेंदुओं, बाघों और अन्य वन्यजीवों को जंगल के भीतर ही पानी मिल सकेगा,

वन्यजीवों को अब नहीं होगी पानी की कमी

जिससे उन्हें मानव बस्तियों की ओर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह कदम मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी सहायक होगा।

इसके साथ ही, जल स्रोतों की यह व्यवस्था जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में भी प्रभावी साबित हो रही है, क्योंकि वनस्पति में नमी बनी रहती है।

वन विभाग की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे न केवल वन्यजीवों को राहत मिली है बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिली है।

ALSO READ  हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका: एचआरडीए ने शुरू किया 'प्ले टू राइज स्कॉलरशिप प्रोग्राम', एक साल की मुफ्त कोचिंग के साथ भविष्य संवारने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253