न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार: विनायक अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी BIG BREAKING:: उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा का ऐलान, चार धामों से उठेगी आवाज, 27 को गैरसैंण में विधानसभा घेराव से गरमाएगा सियासी माहौल BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा का ऐलान, चार धामों से उठेगी आवाज, 27 को गैरसैंण में विधानसभा घेराव से गरमाएगा सियासी माहौल

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा का ऐलान, चार धामों से उठेगी आवाज, 27 को गैरसैंण में विधानसभा घेराव से गरमाएगा सियासी माहौल

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, महिला अपराध, वोट चोरी और युवाओं की नौकरियां बेचने जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों से न्याय यात्रा की शुरुआत की जाएगी और 27 तारीख को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

गणेश गोदियाल के मुताबिक, न्याय यात्रा बदरीनाथ धाम, गोजू महाराज दरबार, टपकेश्वर मंदिर और हरकी पैड़ी से शुरू होगी। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अंकिता भंडारी प्रकरण, चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 26 तारीख तक प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 27 तारीख को गैरसैंण में विधानसभा घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ही भगवान है और कांग्रेस विधानसभा भवन में जनता की समस्याओं को लेकर अर्जी लगाएगी।

इस अभियान में INDIA गठबंधन के अन्य दलों के भी शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाने की तैयारी में है।

न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें यात्रा के कार्यक्रमों और गैरसैंण में होने वाले विधानसभा घेराव पर रहेंगी

ALSO READ  "बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक, शराबी व ओवरस्पीड चालकों पर सख्त कार्रवाई — सड़क हादसों पर लगाम के लिए सांसद नरेश बंसल का बड़ा ऐलान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 6 8 1
Users Today : 190
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 6 8 1
Users Today : 190
Users Yesterday : 811