न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » अभियान » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा गंगा घाटों में आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन, निगरानी एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के 35 विभिन्न क्षेत्रों, संस्थाओं एवं विभागों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, के आदेशों के अनुपालन के क्रम में भी यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तर पर सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सन्त समाज, व्यापार मण्डल, औद्योगिक इकाइयों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं गंगा घाटों का आवंटन करते हुए निम्नानुसार नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत निर्धारित समयावधि में अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ गंगा घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन संचालित सफाई अभियान की सूचना जीपीएस लोकेशन सहित उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही सफाई कार्य शुरू होने से पूर्व की फोटोग्राफ तथा सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा की जाएं। इसके लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 8273371714 निर्धारित किया गया है। अभियान की नियमित निगरानी, समन्वय एवं प्रभावी अनुश्रवण के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ALSO READ  "डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज"

विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

विजयदशमी पर्व के अवसर पर जनपद को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं गंगा घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं उसके आसपास स्थित घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों एवं घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भी सहभागिता करते हुए सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया। नगर निगम की टीम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त भागीदारी से स्वच्छता कार्यों को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

आगामी कुम्भ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए घाटों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई तथा बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम ने जनसामान्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 2 8
Users Today : 648
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 2 8
Users Today : 648
Users Yesterday : 672