(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी (दशहरा) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर जीवन में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा सामाजिक एकता एवं समरसता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।








































Users Today : 566
Users Yesterday : 672






