(शहजाद अली हरिद्वार)ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान करना आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।








































Users Today : 27
Users Yesterday : 672






