न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन BIG BREAKING:: ऋषिकेश में बजेगा ‘द बीटल्स’ का ग्लोबल डंका! ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस की फिल्म की होगी शूटिंग, धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा इंटरनेशनल फिल्म हब BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’! BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’!

BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से खर्च होने के बाद बची 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मैक और हेरोइन के नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को पत्रकार गोपाल रावत निवासी श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी की तलाश की गई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 18 अक्टूबर को दविंदर (25) पुत्र किशोर, निवासी वार्ड नंबर-7, जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। चोरी के बाद वह दिल्ली और हिमाचल प्रदेश गया, जहां उसने नशे सहित अन्य गतिविधियों पर रकम खर्च की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा सहित छह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ALSO READ  "कांवड़िये पर गोली चलाकर फरार हुआ पिल्ला गैंग का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन — गैंग के 22 बदमाश पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 0 9
Users Today : 518
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 0 9
Users Today : 518
Users Yesterday : 737