न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Home » शिलान्यास » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांडूवाला में छात्रावास निर्माण का शिलान्यास किया, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांडूवाला में छात्रावास निर्माण का शिलान्यास किया, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 21 मई 2025 — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में आयोजित छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया छात्रावास छात्रों को आवासीय सुविधा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु सरस्वती शिशु मंदिरों की स्थापना की गई थी। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बधाई दी।

श्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में अनेक सुधार हुए हैं। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है। राज्य में 141 पीएम श्री विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहे हैं, और 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की सुविधा दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्या समीक्षा केंद्र के गुजरात मॉडल को अपनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है,

जिससे 16,000 से अधिक विद्यालय जुड़ चुके हैं। जल्द ही निजी विद्यालय भी इस प्रणाली से जोड़े जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित 12,000 से अधिक विद्यालयों में 35 लाख से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और सेवा भाव पर भी बल दिया जाता है।

इस अवसर पर श्री सुरेश सोनी, सांसद नरेश बंसल, विधायक सहदेव पुंडीर, श्री शिवकुमार, श्री डोमेश्वर साहू, डॉ. सुषमा अग्रवाल, प्रो. सुरेखा डंगवाल, श्रीमती नीरू देवी, गीता खन्ना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हल्द्वानी बना मीडिया की नई राजधानी! मुख्यमंत्री धामी ने 6.75 करोड़ के अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, पत्रकारों को मिलेंगी डिजिटल स्टूडियो, गेस्ट हाउस और हाईटेक सुविधाएं — कुमाऊँ को मिला बड़ा मीडिया हब!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 4
Users Today : 284
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 4
Users Today : 284
Users Yesterday : 861