न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से लोकसभा सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनकल्याण, सामाजिक समावेशन और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वंचित और जरूरतमंद लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। दोनों के बीच इस बात पर भी विचार-विमर्श हुआ कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, ताकि समावेशी विकास की अवधारणा को मजबूती मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि विकास की मुख्यधारा का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार समावेशी विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। सरकार इन क्षेत्रों में निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि जरूरतमंद और वंचित वर्गों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

ALSO READ  "देहरादून के विकास को नई रफ्तार! महापौर सौरभ थपलियाल की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, शहर की तस्वीर बदलने का मिला भरोसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496