न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण BIG BREAKING:: महंत विशम्बर दास हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन! चंडीगढ़ से दबोचा गया 50 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: महंत विशम्बर दास हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन! चंडीगढ़ से दबोचा गया 50 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

BIG BREAKING:: महंत विशम्बर दास हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन! चंडीगढ़ से दबोचा गया 50 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल के महंत हत्याकांड में फरार चल रहे छठे आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के ऊदपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2024 में कनखल थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास (73) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हत्याकांड में छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। मामले में चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद एसटीएफ ने 20 सितंबर 2026 को एक अन्य आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को बागपत से गिरफ्तार किया था। वहीं, छठा आरोपी प्रदीप लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई भी की थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।

एसटीएफ ने आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी इनपुट के साथ मैनुअल पुलिसिंग और लगातार पतारसी-सुरागरसी की। इसी दौरान उसके चंडीगढ़ में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंजाब में छोटा हाथी वाहन से सामान की डिलीवरी का काम कर रहा था और लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:सत्यापन अभियान में पुलिस से पंगा पड़ा भारी, महिला समेत 4 गिरफ्तार—मारपीट, गाली-गलौच और धमकी के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 1 5 1
Users Today : 194
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 1 5 1
Users Today : 194
Users Yesterday : 1062