न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता BIG BREAKING:: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद BIG BREAKING:: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर CM धामी ने मांगा प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद, कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रिमंडल के साथ की आरती BIG BREAKING:: सीएम धामी ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, ‘विश्व हिंदू’ पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन BIG BREAKING:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Home » समारोह » BIG BREAKING:: सीएम धामी ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, ‘विश्व हिंदू’ पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

BIG BREAKING:: सीएम धामी ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, ‘विश्व हिंदू’ पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ में अशोक सिंघल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर प्रकाशित विशेषांक का विमोचन किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन और उनके राष्ट्रसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रहित और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित रहा। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और समाज में जागरूकता लाने के उनके प्रयास सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अशोक सिंघल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने इस आंदोलन के माध्यम से देशभर में सांस्कृतिक चेतना और भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को व्यापक स्तर पर अभिव्यक्त करने में योगदान दिया। उनका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े एक ऐतिहासिक संकल्प की सिद्धि है। यह मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और लंबे समय से देखे जा रहे सपने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। यदि आज वे हमारे बीच होते, तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दिव्य और भव्य स्वरूप को देखकर उन्हें अपार प्रसन्नता और आत्मिक संतोष होता।

ALSO READ  "वैरागी द्वीप से गूंजा संचार क्रांति का शंखनाद: शताब्दी समारोह स्थल पर हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ, गुरुदेव के विचार अब विश्व पटल पर"

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी सहित अनेक पूज्य संत-महात्मा, परिषद के सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करने के साथ ही समाज में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 4 1 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 4 1 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 1012