न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर नगर पालिका को मिला नया ‘प्रशासनिक पहिया’, प्रियंका ध्यानी ने संभाला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सीएम से मिले मदन कौशिक, राहत-बचाव को लेकर हुई चर्चा

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सीएम से मिले मदन कौशिक, राहत-बचाव को लेकर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से कई जनपदों में जारी रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को लेकर सरकार सक्रिय है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश की वर्तमान स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक से अवगत कराया। विशेष रूप से उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई घटना को लेकर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति तथा प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।

बैठक में खराब मौसम के बीच प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी को हर परिस्थिति में सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि प्रदेश के सभी नागरिक सुरक्षित रहें और भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियां जल्द सामान्य हों।

ALSO READ  “विकास की रफ्तार को मिला नया संबल: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, जनसमस्याओं व जनकल्याण पर हुई सार्थक चर्चा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 3 3 2
Users Today : 183
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 3 3 2
Users Today : 183
Users Yesterday : 1434