न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हादसा » हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, परिवार की जान बची

हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, परिवार की जान बची

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के नेशनल हाईवे पर स्थित होटल पार्क ग्रैंड के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक परिवार की जान बाल-बाल बच गई।

एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से आकर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बंपर टूट गया।

कार में तीन से चार लोग सवार थे, जो किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी यात्री बेहद घबरा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक ने अपनी गति और तेज कर दी और मौके से फरार हो गया। उसे रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

इस घटना का वीडियो आसपास के सीसीटीवी कैमरों और राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसा: परिवार की जान बाल-बाल बची

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे ने हाईवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ  हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930