न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन समेत 12 मांगों पर गरजे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में धरना देकर सरकार को भेजा ज्ञापन BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार!

BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए हैप्पी हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, शांतिशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस हत्याकांड में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बदमाशों के जंगल में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान सहारनपुर निवासी मुदस्सिर के रूप में बताई गई है। गोली पैर में लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।

ALSO READ  "महिला हत्याकांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली... हरिद्वार पुलिस ने जिला मेला अस्पताल पहुंचाया!"

वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीमें जंगल में कांबिंग कर रही हैं। बहादराबाद इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी दीपक सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की निगरानी की।

पुलिस अब घायल बदमाश से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में हैप्पी हत्याकांड की वजह, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और फरार साथी के ठिकाने से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और हत्याकांड की पूरी कड़ी सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 9 8 5
Users Today : 375
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 9 8 5
Users Today : 375
Users Yesterday : 794