(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में विजिलेंस टीम ने सोमवार को तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, एक महिला अधिवक्ता से किसी कार्य के बदले पेशकार द्वारा पैसों की मांग की गई थी।
अधिवक्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद योजना बनाकर आरोपी को पकड़ लिया गया।
मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।








































Users Today : 40
Users Yesterday : 1035






