न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश! BIG BREAKING:: गुरुकुल कांगड़ी में बुजुर्ग कुलसचिव पर जानलेवा हमला! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Home » सहारा » BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला

BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। परिवार की प्रताड़ना और विषम परिस्थितियों के चलते शिक्षा से वंचित हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए जिला प्रशासन सहारा बना है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण की समुचित जांच कर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने रुद्र प्रताप की सुरक्षा, पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की है। प्रशासन के हस्तक्षेप से जहां रुद्र प्रताप को बाल गृह में शिफ्ट कराया गया है, वहीं उसकी शिक्षा को पुनः सुचारू करने के लिए विद्यालय से टीसी जारी करवाकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला भी दिलाया गया है।

प्रकरण के अनुसार रुद्र प्रताप नेगी की माता की मृत्यु के बाद उसके पिता नशे की गिरफ्त में चले गए, जिसके चलते परिवार में बालक के लिए परिस्थितियां लगातार कठिन होती चली गईं। पारिवारिक प्रताड़ना एवं आर्थिक संकट के कारण रुद्र प्रताप की पढ़ाई प्रभावित हुई और वह विद्यालय की फीस जमा न कर पाने के कारण दसवीं की परीक्षा भी नहीं दे पाया। फीस संबंधी स्थिति के चलते पूर्व विद्यालय द्वारा टीसी जारी किए जाने में भी कठिनाई आ रही थी।

बताया गया कि रुद्र प्रताप के पिता एवं उनके भाई द्वारा पुश्तैनी मकान बेच दिए जाने के बाद बालक के समक्ष रहने की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई और वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गया। ऐसी परिस्थितियों में रुद्र प्रताप ने जिला प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के लिए डीएम आशीष चौहान का बड़ा सहारा, 10 बच्चों के इलाज को 9.60 लाख की मदद

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति को पूरे मामले की समुचित स्टडी एवं जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालक की सुरक्षा, शिक्षा एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। समिति की रिपोर्ट एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जिलाधिकारी ने रुद्र प्रताप के हित में आवश्यक कदम उठाते हुए उसे बाल गृह में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे सुरक्षित वातावरण, संरक्षण एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही रुद्र प्रताप की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से पूर्व विद्यालय से टीसी जारी करवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। प्रशासन के प्रयासों से रुद्र प्रताप का गुरु राम राय स्कूल में दाखिला कराया गया है। इससे उसकी शिक्षा को पुनः गति मिलने के साथ ही उसके भविष्य को बेहतर दिशा देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुद्र प्रताप की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा उसे किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विषम पारिवारिक परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से पारिवारिक एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे रुद्र प्रताप को सुरक्षित आश्रय के साथ ही शिक्षा से दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 5 3
Users Today : 443
Users Yesterday : 525
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 5 3
Users Today : 443
Users Yesterday : 525