न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 2.67 लाख युवाओं की सोच में दिखा ‘नया उत्तराखण्ड’, अब 18 सितंबर को 140 युवा सीएम धामी के सामने रखेंगे अपना विजन BIG BREAKING:: भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग के टॉपरों से मिले मुख्य सचिव, बोले—मेहनत को बनाएं सफलता की सीढ़ी, तकनीक के साथ बढ़ें आगे BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद! BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 चार्ज अधिकारियों को मिला खास प्रशिक्षण—डीएम ने दिए समयबद्ध और त्रुटिरहित गणना के निर्देश

BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 चार्ज अधिकारियों को मिला खास प्रशिक्षण—डीएम ने दिए समयबद्ध और त्रुटिरहित गणना के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों का आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी चार्ज अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के समुचित नियोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य है। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना में तकनीकी का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या भी लगभग 40 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की अवधि निर्धारित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वगणना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाए, ताकि 01 दिसंबर से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य सुगमता से संपन्न किया जा सके।

जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के लिए अभी से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए जनगणना को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारियों, 23 सहायक चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर जनगणना के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इनायत सिद्दीकी, जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक प्रदीप यादव एवं कुलदीप चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 4 9
Users Today : 437
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 4 9
Users Today : 437
Users Yesterday : 797