न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी के जन्मदिन पर मेयर अनीता ललित अग्रवाल की बधाई, बोलीं—CM के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी के साथ मिले कॉकरोच-चूहे; घी और शहद के भी लिए सैंपल BIG BREAKING:: इंजीनियर्स डे पर रामानंद इंस्टीट्यूट में दिखा तकनीक का दम, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने AI-ग्रीन टेक्नोलॉजी से देश निर्माण का दिया मंत्र BIG BREAKING:: “हजारों बहनों का आशीर्वाद बना मदन कौशिक की ताकत, बोले—नारी शक्ति ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी” BIG BREAKING:: आठ दशक का इंतजार खत्म, किशाऊ बांध परियोजना पर लगी मुहर! 6 राज्यों के ऐतिहासिक MoU से बदलेगी जल, बिजली और सिंचाई की तस्वीर BIG BREAKING:: 17 सितंबर से हरिद्वार में बजेगा ‘सेवा संकल्प’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जागरूकता का महामंच
Home » अभियान » BIG BREAKING:: 17 सितंबर से हरिद्वार में बजेगा ‘सेवा संकल्प’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जागरूकता का महामंच

BIG BREAKING:: 17 सितंबर से हरिद्वार में बजेगा ‘सेवा संकल्प’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जागरूकता का महामंच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 15 सितंबर 2026। उत्तराखंड शासन के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में 17 सितंबर से “सेवा संकल्प अभियान” की शुरुआत होगी। यह अभियान 18 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, खेल और सुशासन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद की दिया’ कार्यक्रम से किया जाएगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा और सुशासन की भावना को आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनेक जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के तहत सेवा दीप, मेरे सपनों का भारत, सेवा कार्य, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग–राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ALSO READ  "मतदाता पुनरीक्षण अभियान में रफ्तार का इम्तिहान: 3 दिन में 19 लाख से ज्यादा फार्म वितरित, धीमी प्रगति पर देहरादून-नैनीताल-यूएसनगर को सीईओ की फटकार"

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक विभाग अपने स्तर से कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 0 4 7
Users Today : 532
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 0 4 7
Users Today : 532
Users Yesterday : 1179