न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » तैयारी » BIG BREAKING: हरिद्वार में जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर से मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरू—15 को जारी होगी अंतिम सूची

BIG BREAKING: हरिद्वार में जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर से मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरू—15 को जारी होगी अंतिम सूची

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी (जिला योजना समिति) हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा जनपद हरिद्वार की जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए समय-सारिणी जारी की गई है।

ALSO READ  मानसून से पहले धामी सरकार अलर्ट मोड में: 15 मिनट में मौके पर JCB और मेडिकल इमरजेंसी को लेकर विशेष तैयारी

जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम हरिद्वार, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत पाडली गुज्जर, रामपुर, बेहड़ेकी सैदाबाद, नगर पालिका परिषद मंगलौर, नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पालिका परिषद लक्सर, नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लण्ढौरा, पिरान कलियर, भगवानपुर एवं इमलीखेड़ा के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी।

ALSO READ  "महाकुंभ-2027 की मेगा तैयारी! हरिद्वार में 208 पुलिसकर्मियों को मिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण"

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितम्बर 2026 को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। 10 सितम्बर 2026 तक संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि नामावली का निरीक्षण कर दावा एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितम्बर 2026 को किया जाएगा तथा 15 सितम्बर 2026 को अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

ALSO READ  “6.3 की दहाड़ से कांपा हरिद्वार! भूकंप, धमाके और बाढ़ के बीच प्रशासन की ताबड़तोड़ रेस्क्यू ड्रिल ने दिखाई तैयारियों की असली तस्वीर”

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण की समस्त कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, हरिद्वार में संपन्न होगी। उन्होंने संबंधित नगर निकायों, तहसीलों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम को अपने-अपने कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से चस्पा कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे सभी संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर जानकारी प्राप्त हो सके।

ALSO READ  "नोटिस दर नोटिस भी बेअसर, अभिनेत्री उर्मिला सनावर फरार — हरिद्वार से सहारनपुर तक पुलिस-STF अलर्ट, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी"

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों से निर्धारित समयावधि में निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं पारदर्शी रूप से तैयार की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 1
Users Today : 691
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 1
Users Today : 691
Users Yesterday : 614