न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल

BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बुधवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम आवास चौक पर जमा हुए।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे जुलूस के रूप में एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने कथित शुद्धिकरण करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर सौंपी। उन्होंने जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ  "????बौगला बहादराबाद के गुडविल मॉडर्न पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन! हरिद्वार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान, प्रबंधक विवेक चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला ????????

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया था। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।

विधायक वीरेंद्र जाति ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान और कानून में विश्वास रखती है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रुड़की में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस का पैदल मार्च-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा है कि भाजपा में कभी भी दलितों का सम्मान नहीं किया है, इसीलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के की सभा स्थल का शुद्धिकरण कराया गया। जो संविधान के साथ-साथ दलितों का भी अपमान है। उन्होंने कहा है कि जनता भाजपा को कतई माफ नहीं करेगी। यदि पुलिस ने एफआईआर नहीं की दर्ज नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कांग्रेस के रुड़की महानगर जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने भी भाजपा को दलित विरोधी बताया। कहा कि भाजपा मात्र पूंजीपतियों की पार्टी है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

वहीं, एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि कांग्रेस विधायक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737