न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
Home » बैठक » BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण

BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। वन विभाग एवं एचआरडीए द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में सजावटी एवं वन प्रजातियों के पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज विभाग तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को गति दी जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “एक पेड़ गुरु के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में पौधारोपण कराने तथा संबंधित विभागों से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नगर क्षेत्रों में आंवला, पीपल, नीम एवं बरगद जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण कर ऑक्सीजन लेन विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वृक्षारोपण की जानकारी एवं फोटो “हरित हरिद्वार एप” पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

ALSO READ  "बहादराबाद प्रेस क्लब की आम सभा में दिखी जबरदस्त एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुआ बड़ा मंथन, भविष्य की रणनीति पर बनी ठोस रूपरेखा"

इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित संबंधित आधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 5 0 0
Users Today : 109
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 5 0 0
Users Today : 109
Users Yesterday : 737