न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! कनखल में बिना लाइसेंस दौड़ रहा दूध वाहन पकड़ा, रुड़की में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रतिष्ठानों को नोटिस

BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! कनखल में बिना लाइसेंस दौड़ रहा दूध वाहन पकड़ा, रुड़की में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रतिष्ठानों को नोटिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम द्वारा आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का निरीक्षण किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि आज दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा अमरोहा, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में वितरण हेतु लाये जा रहे एक दुग्ध वाहन को कनखल में जांच हेतु रोका गया।

ALSO READ  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 3.70 करोड़ की लूट और LJP नेता की हत्या में वांछित बिहार का कुख्यात गैंगस्टर कलियर से गिरफ्तार

वाहन में गाय एवं भैंस का मिश्रित दूध लाया जा रहा था। मौके पर वाहन का दुग्ध वितरण/सप्लाई करने सम्बन्धी खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर आवश्यक दस्तावेजों को प्रदर्शित नहीं करने पर उक्त वाहन/डेयरी के स्वामी एम०एस० डेयरी को नोटिस जारी किया गया है। मौके पर उक्त वाहन से संदेह के आधार पर गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन एवं योगेन्द्र पाण्डेय की संयुक्त टीम के द्वारा रुड़की शहर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 05 खाद्य पदार्थों एडिवल ऑयल-02, चावल-01, हींग-01 तथा सरसों का तेल-01 के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। दो निर्माता कम्पनियों को लेबल प्राविधानों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है।

ALSO READ  "24 घंटे में बाइक चोरों का खेल खत्म! कलियर पुलिस ने दबोचे दो शातिर, चोरी की बाइक समेत धर दबोचा"

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत उठाये गये कदमों के क्रम में विशाल मेगा मार्ट से एवरेस्ट हींग का 01 नमूना लिया गया तथा शेष बचे 09 हींग डिब्बियों को मौके से हटवाया गया। एक अन्य रिटेल स्टोर संचालक को वर्करों के मेडिकल तथा पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 4
Users Today : 63
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 4
Users Today : 63
Users Yesterday : 737