न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:देहरादून में नशे पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! कॉलेज में अचानक पहुंची टीम, 47 छात्र-छात्राओं के ड्रग टेस्ट से मचा हड़कंप! BIG BREAKING:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! कनखल में बिना लाइसेंस दौड़ रहा दूध वाहन पकड़ा, रुड़की में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रतिष्ठानों को नोटिस BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए”
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा

BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। हरीश रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रियंका गांधी के साथ साझा की।

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद करने पर विचार हुआ।

मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरीश रावत और प्रियंका गांधी की इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में किन मुद्दों पर आगे क्या रणनीति बनाई जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ALSO READ  "NAAC की तीसरी साइकिल से पहले गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 4 दिन चला हाईलेवल ऑडिट, देशभर से पहुंचे एक्सपर्ट्स ने दिए ‘A++ ग्रेड’ हासिल करने के बड़े सुझाव!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 0 8 9
Users Today : 581
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 0 8 9
Users Today : 581
Users Yesterday : 1253