न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » हादसा » BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश, 31 अगस्त। मालागूंठी क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, चौकी ब्यासी से दुर्घटना की सूचना SDRF को मिली थी। इसके बाद मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को पता चला कि एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार संख्या UK12F5035 के बीच जोरदार टक्कर हुई थी।

ALSO READ  हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, दिए मजिस्ट्रियल जांच और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा समीक्षा के निर्देश

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कार में तीन महिलाएं और एक पुरुष सवार थे, जो दुर्घटना के बाद वाहन के अंदर फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।रेस्क्यू टीम ने तकनीकी दक्षता और आवश्यक उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से एक-एक कर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली, तीन बार पलटी; चार यात्री घायल

SDRF और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने के बावजूद कार में फंसे सभी चार घायलों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737