न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » दहशत » BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा

BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा

(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद मोहंड्रा, सुकरो, चिल्लावाली और रायघाटी नदियों का जलस्तर रविवार को तेजी से बढ़ गया। नदियों के तेज बहाव से नदी किनारे स्थित खेतों में बड़े पैमाने पर कटाव हो रहा है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समाती जा रही है। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ  "हरिद्वार में बीएचईएल टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से मची सनसनी! सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी के पास दिखा खूंखार शिकारी, रातभर दहशत में रहे निवासी — वन विभाग ने की कांबिंग, कैमरे लगाए जा रहे ट्रैप"

ग्रामीण शहजाद, अरविंद मालो, मुन्नीलाल, मुंतजीर, ज़ाहिद समेत अन्य लोगों ने बताया कि नदी का तेज बहाव लगातार खेतों को काटता हुआ गांवों की ओर बढ़ रहा है। कई किसानों की फसलें और कृषि भूमि प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में जल्द कमी नहीं आई तो कटाव और तेज हो सकता है तथा गांवों तक खतरा पहुंच सकता है। किसानों के खेतों तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। वहीं नदी किनारे बसे परिवार रातभर जागकर हालात पर नजर रखे हुए हैं। पशुपालकों के सामने भी मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

ALSO READ  "चार महीने बाद फिर लौटा ‘गजराज’! कलियर की सड़कों पर हाथी की दस्तक से मची दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा"

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, कटाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएं तथा प्रभावित किसानों की फसलों और भूमि के नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही बाढ़ जैसी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496