न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » कमान » BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान

BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ALSO READ  "रुड़की प्रेस क्लब में नई टीम की धमाकेदार एंट्री: प्रिंस शर्मा बने अध्यक्ष, मोनू शर्मा को मिली महामंत्री की कमान — पत्रकारों में उत्साह की लहर"

बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई विभाग; लो॰नि॰वि; ट्रैफिक; पुलिस अथवा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां भी जल निकासी में बाधा अथवा अन्य समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों द्वारा अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

ALSO READ  "बहादराबाद की श्री रामलीला कमेटी (रजि०) की बागडोर संभालेंगे अनिल चौहान, सांस्कृतिक वैभव और भव्य मंचन से गूंजेगा रामभक्ति का स्वर"

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें तथा जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो और जलभराव जैसी स्थिति के कारण जनजीवन प्रभावित न हो।

ALSO READ  भाजपा में बड़ा सियासी फेरबदल: जेपी नड्डा की जगह नितिन नबीन को सौंपी गई राष्ट्रीय कमान, पीएम मोदी ने बताया युवा-मेहनती और समर्पित नेता

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा जलभराव, सड़क अवरोध या अन्य किसी समस्या की सूचना संबंधित प्रशासनिक तंत्र को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 737