न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » मुकदमा » BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। यह मुकदमा अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

ALSO READ  "बहादराबाद में मां-बेटी के गंगनहर में लापता होने का मामला पलटा, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न और धक्का देने का मुकदमा दर्ज"

मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज FIR में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

ALSO READ  भगवान बाल्मीकि पर टिप्पणी से आहत वाल्मीकि समाज, बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

FIR दर्ज होने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच करेगी।

ALSO READ  "विवादों से पुराना नाता, फिर सुर्खियों में चैंपियन! दलित युवक से कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल, बढ़ा जनाक्रोश, लक्सर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज"

मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर तय होगी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर हलचल बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 6
Users Today : 401
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 6
Users Today : 401
Users Yesterday : 1179