न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » निर्देश » BIG BREAKING:सैनिक सम्मेलन में गरजे एसएसपी, 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

BIG BREAKING:सैनिक सम्मेलन में गरजे एसएसपी, 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

ALSO READ  "ड्रग्स फ्री उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिए कड़े निर्देश, सीमाओं पर बढ़ेगी चौकसी – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई"

इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसएसपी देहरादून द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सम्मानित पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य से पुलिस विभाग की छवि मजबूत होती है।

ALSO READ  "उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून में अलर्ट मोड: डीएम सविन बंसल की सख्त निगरानी, जिंदा मुर्गे-अंडे-मांस पर रोक, 170 पोल्ट्री फार्म से रैंडम सैंपल जांच के आदेश"

एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522