न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » हत्या » रुड़की में ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव पॉलीथिन में लिपटा मिला – इलाके में सनसनी

रुड़की में ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव पॉलीथिन में लिपटा मिला – इलाके में सनसनी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सालियर बाईपास के पास एक गड्ढे से युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उन्होंने कई जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सालियर बाईपास के पास एक गड्ढे में लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव पॉलीथिन में लिपटा हुआ मिला,

वहीं गले में रस्सी का फंदा भी था, जिससे साफ जाहिर होता है कि युवक की हत्या की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाए और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि हत्या किन कारणों से की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

परिजन आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ  टोडा कल्याणपुर में खौफनाक वारदात: बीएसएफ जवान के पिता की चाकू मारकर हत्या, शव मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका, पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 4 4
Users Today : 789
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 4 4
Users Today : 789
Users Yesterday : 1179