न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था! BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर CM धामी की बहनों को बड़ी सौगात, 60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर, पिंक ई-बसें और ढाई लाख तक सस्ता ऋण—महिला सशक्तिकरण को मिली नई रफ्तार
Home » हादसा » BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 29 अगस्त 2026। चकराता क्षेत्र में सहिया से पहले लालपुल के पास शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार पांच लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांच घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है और उसमें कई लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचने पर टीम को टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में मिली। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन लोगों को सामान्य चोटें आईं।एसडीआरएफ जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर खाई में उतरकर घायलों तक पहुंच बनाई। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घायलों की पहचान रोहन कुमार (23), अभिषेक दुबे (26), अभिषेक (26), शिवानी सिंह (22) और प्रिन्स राज (22) के रूप में हुई है। इनमें रोहन कुमार नई दिल्ली, अभिषेक दुबे रोहिणी दिल्ली, अभिषेक नोएडा उत्तर प्रदेश तथा शिवानी सिंह और प्रिन्स राज वाराणसी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

ALSO READ  "देहरादून: चकराता में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल"

हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 2 5 3
Users Today : 409
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 2 5 3
Users Today : 409
Users Yesterday : 747