न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » हादसा » BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल

BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। भद्रकाली मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकीसेतु पार्किंग से दिल्ली के लिए रवाना हुई सवारी बस संख्या RJ18PB-1409 भद्रकाली मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 5 से 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।हादसा उस समय और गंभीर हो गया जब पलटी हुई बस के नीचे स्कूटी सवार दो व्यक्ति आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।टिहरी पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए राहत-बचाव कार्य के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ALSO READ  BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522