न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 150 किलो गौमांस बरामद”

“हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 150 किलो गौमांस बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद की रुड़की कोतवाली पुलिस ने गोकशी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 150 किलो गौमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी वकील पुत्र अकबर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

“गोकशी पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा: चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में गोकशी व अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।



इन्हीं आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

“गौहत्या की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, हरिद्वार पुलिस ने बचाई गौरक्षा की लाज

दिनांक 18 मई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टोडा एहतमाल क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं और गौमांस को बांटकर कहीं ले जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वकील पुत्र अकबर के घर पर दबिश दी।

“रुड़की में गोकशी का भंडाफोड़, 150 किलो गौमांस समेत चार दबोचे गए”

मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। तलाशी में पुलिस को लगभग 150 किलो गौमांस व कटान उपकरण मिले, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने जनता से अपील की है कि गोकशी या इससे संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ALSO READ  हरिद्वार: मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों का औचक निरीक्षण, ड्रग इंस्पेक्टरों ने दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 6 2
Users Today : 1207
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 6 2
Users Today : 1207
Users Yesterday : 1179