न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » पहल » Big barking:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से बेलड़ा बनेगा स्वच्छता का मॉडल, महिलाओं की भागीदारी से कूड़ा प्रबंधन को नई उड़ान

Big barking:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से बेलड़ा बनेगा स्वच्छता का मॉडल, महिलाओं की भागीदारी से कूड़ा प्रबंधन को नई उड़ान

(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee। जिला प्रशासन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल कर रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। रुड़की ब्लॉक की बेलड़ा ग्राम पंचायत को एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। यदि यह योजना सफल होती है, तो इसे पूरे राज्य के लिए एक नजीर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

ग्रामीण आजीविका मिशन की भूमिका

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। इन महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस सेवा के लिए प्रति घर मात्र तीस रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ ललित नारायण मिश्र ने आज ग्राम पंचायत बेलड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे घर-घर कूड़ा कलेक्शन की विधि को समझा। उन्होंने देखा कि किस प्रकार ग्राम प्रधान के नेतृत्व में नियमित रूप से कचरा संग्रहण किया जा रहा है, जिससे गांव में स्वच्छता की अलख जगी है। इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्साह को देखते हुए, मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को प्रत्येक विकास खंड से 10-10 ग्राम प्रधानों की टीमें बनाकर बेलड़ा मॉडल का अध्ययन भ्रमण कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। महिलाओं की भागीदारी से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में यह पहल न केवल ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेलड़ा ग्राम पंचायत का यह मॉडल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

ALSO READ  "रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार का सौगात: 9 अगस्त को सभी बहनें कर सकेंगी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा, भाई-बहन के पावन रिश्ते को सम्मान देने की अनूठी पहल"

स्वच्छता कंट्रोल रूम करेगा सहयोग और दिलवाएगा सुविधा

मुख्य विकास अधिकारी ने बेलड़ा की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों में इस तरह की कार्यप्रणाली लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने स्वच्छता कंट्रोल रूम के प्रभारी नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी को निर्देशित किया है कि वह ग्राम पंचायतों से मिलने वाली शिकायतों को सूचीबद्ध करेंगे। वहीं कंट्रोल रूम में आने वाले सुझाव या संसाधन आदि के लिए भेजी गई डिमांड को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बेलड़ा की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों को सक्रिय करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों से प्रधानों का समूह बनाकर कार्यप्रणाली की परख कराने और इसी तर्ज पर कूड़ा प्रबंधन के निर्देश भी जारी किए हैं। स्वच्छता कंट्रोल रूम में 8273371714 नंबर पर कोई भी अपनी समस्या और सुझाव रख सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 0 2
Users Today : 45
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 0 2
Users Today : 45
Users Yesterday : 1062