न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » हड़कंप » Big barking:रुड़की में खूनी खेल से सनसनी! भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

Big barking:रुड़की में खूनी खेल से सनसनी! भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee/रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में परिवार की दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विक्की नाम के युवक पर अपनी दोनों बहनों पर अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने का आरोप है।गणेशपुर में पहली बहन शकुंतला को गोली मारे जाने के बाद आरोपी आजाद नगर पनियाला रोड पहुंचा, जहां दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई,जबकि पुष्पा का पति घायल बताया जा रहा है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो सगी बहनों की हत्या की घटना से इलाके में शोक और तनाव का मौहल है

ALSO READ  “दिनदहाड़े कानून को खुली चुनौती: कोर्ट पेशी पर ले जाए जा रहे कुख्यात विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां, फ्लाईओवर बना रणक्षेत्र, दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 5 8
Users Today : 1
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 5 8
Users Today : 1
Users Yesterday : 1062