न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:टनकपुर बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन Big breaking:भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 तक वेंडिंग जोन का लकी ड्रा, मेयर किरण जैसल ने चुने पात्र लाभार्थी Breaking news”उमराह से लौटे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैयर काजमी का जोरदार स्वागत, बोले—देश की तरक्की और अमन-शांति के लिए मांगी दुआ Big barking:हरिद्वार में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई! गंदगी में बन रही मिठाइयों का खुलासा, 12 सैंपल जांच को भेजे—वाजिद स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड Big breaking:महंगाई पर धामी सरकार का शिकंजा! कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई Big breaking:पर्यटन विकास को नई रफ्तार! डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, चारधाम पंजीकरण केंद्र से लेकर पर्यटन स्थलों तक व्यवस्थाओं की ली पूरी पड़ताल
Home » कार्यवाही » Big barking:हरिद्वार में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई! गंदगी में बन रही मिठाइयों का खुलासा, 12 सैंपल जांच को भेजे—वाजिद स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड

Big barking:हरिद्वार में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई! गंदगी में बन रही मिठाइयों का खुलासा, 12 सैंपल जांच को भेजे—वाजिद स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा पनीर एवं मिठाई निर्माण यूनिटों, मिठाई दुकानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया गया।उपायुक्त, खाद्य सुरक्षा, गढ़वाल मण्डल आर एस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ, गुप्त सूचना के आधार पर सोहलपुर (कलियर के पास) स्थित मिठाई निर्माण इकाई वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।मौके पर आठ जंक लगे एवं गंदे टीन के कनस्तरों में लगभग 1.6 कुंतल सफेद रसगुल्ला, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले, 25 किलो स्टार्च पाउडर तथा लगभग 40 किलो मिल्क केक विक्रय हेतु संग्रहित मिला। रसगुल्लों के कई टीनो में मरी हुई मधुमक्खीया एवं मक्खियाँ मिलीं, कनस्तरों में जंग लगी थी तथा रसगुल्लों में स्टार्च पाउडर का उपयोग किया जा रहा था।निर्माण स्थल पर बेहद गंदगी पायी गयी जो कि फूड ग्रेड नहीं था, कच्ची फर्श होने तथा साफ-सफाई का अभाव होने के कारण दीवारें एवं छत काली पायी गयीं तथा मिल्क केक की ट्रे एवं डिब्बों को धूल भरे स्थानों में संग्रहित किया गया था।खुला रसगुल्ला व स्टार्च पाउडर के 03 नमूने लेने के उपरान्त शेष मिठाइयों तथा लगभग 2 क्विंटल स्टार्च पाउडर को मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। इकाई वाजिद स्वीट्स में मिठाई निर्माण कार्य को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है तथा फर्म के एफएसएसएआई लाइसेंस को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। इसी टीम द्वारा सिडकुल स्थित एक पनीर निर्माण यूनिट का भी निरीक्षण किया गया।मौके पर फ्रीजर में लगभग 50 किलो निर्मित पनीर संदिग्ध मिला। यह एनालॉग पनीर है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिये उक्त पनीर में से एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। मौके पर कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं मिला।उन्होंने अवगत कराया है कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा मायापुर, कनखल, रानीपुर मोड़ तथा ज्वालापुर स्थित 08 डेयरियों,ढाबों, रेस्टोरेंट व सप्लायर का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच हेतु घेवर मिठाई-01, पतीसा मिठाई-01,खुला दूध -01,पैक्ड दही-01 तथा पैक्ड ऑयल सहित 05 नमूने लिये गये।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा शहर रुड़की की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच हेतु मिठाइयों के कुल 03 नमूने लिये गये।इस प्रकार, जनपद हरिद्वार में कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।जनपद हरिद्वार में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 1 2 1 7
Users Today : 520
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 1 2 1 7
Users Today : 520
Users Yesterday : 555