न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » यात्रा » “हरिद्वार की सड़कों पर गूंजा राष्ट्रप्रेम: ‘जय हिंद विजय यात्रा’ से विदेशी ताकतों को सख्त संदेश”

“हरिद्वार की सड़कों पर गूंजा राष्ट्रप्रेम: ‘जय हिंद विजय यात्रा’ से विदेशी ताकतों को सख्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: आज हरिद्वार के अटल वाटिका चौक से ‘जय हिंद विजय यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। इस देशभक्ति पूर्ण यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी राजवीर चौहान जी ने किया।

यह यात्रा विजय चौक, शिवालिक नगर बाजार, शिव मंदिर होते हुए BSNL चौक पर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्य का संदेश दिया।

देशभक्ति के रंग में रंगा हरिद्वार, सड़कों पर उतरी ‘जय हिंद विजय यात्रा'”

इस यात्रा का उद्देश्य भारतवासियों को एकजुट कर, विदेशी ताकतों को स्पष्ट संदेश देना था कि भारत का हर नागरिक अपने देश, सेना और संविधान के साथ खड़ा है।

विशेष रूप से तुर्की, अजरबैजान और चीन जैसी उन विदेशी शक्तियों को चेतावनी दी गई, जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि वे ऐसे देशों और उनके उत्पादों का बहिष्कार करेंगे।

भारत मां के सपूतों ने निकाली विजय यात्रा, विदेशी साजिशों को दी चेतावनी”

सभा को संबोधित करते हुए राजवीर चौहान जी ने कहा, “हम भारत के 140 करोड़ नागरिक अपनी सेना के साथ खड़े हैं। जिन्होंने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेकर सैकड़ों आतंकवादियों का सफाया किया है,

उन्हें हम नमन करते हैं। अगर पाकिस्तान भविष्य में इस तरह की हरकत करेगा, तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। हम अपने जवानों की वीरता और बलिदान पर गर्व करते हैं।”

इस यात्रा में कई सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से रविराज चौहान, मोहन राणा, शुगर सिंह यादव, मृत्युंजय पांडे, दुर्गेश, विपिन चौहान, संजय कुमार, नीरज गुप्ता, पुष्पेंद्र चौहान, शिवम सिंह, पंकज शर्मा, अडवोकेट आशुतोष शर्मा, प्रवीन पांडे, सत्य प्रकाश दुबे, राकेश पांडे, विपिन झा, अशोक कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, सरदार दशहरा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत कर, देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

ALSO READ  श्रावण की भक्ति में सराबोर बहादराबाद टोल: राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान और जिला महामंत्री हितेश चौहान की अगुवाई में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, फल-जल वितरण से गूंजा शिव नाम

यह यात्रा न केवल एक संदेश थी, बल्कि एक प्रेरणा भी कि हर भारतीय अपने देश की रक्षा और सम्मान के लिए एकजुट है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 0 8
Users Today : 1253
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 0 8
Users Today : 1253
Users Yesterday : 1179