न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान” “SIR की समीक्षा में CEO का बड़ा निर्देश: नोटिस की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी खुद करें फील्ड विजिट, दस्तावेज सत्यापन के लिए तैनात हों विभागीय नोडल अधिकारी” “बच्चों को वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची पूर्व मुस्लिम महिला, अखंड हवन के बाद 7 अगस्त को गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा पर होगी रवाना” “Roorkee: में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा! बिना लेबल 351 बोतलें सीज, 8 क्विंटल सॉस मौके पर नष्ट” “गंगा में डूब रहे 19 वर्षीय कांवड़िये की SDRF ने बचाई जान, कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप—टली बड़ी अनहोनी!” “Haridwar:₹5000 के इनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, छह महीने से चल रहा था फरार”
Home » कार्यवाही » “Haridwar:₹5000 के इनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, छह महीने से चल रहा था फरार”

“Haridwar:₹5000 के इनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, छह महीने से चल रहा था फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। अभियान के तहत पथरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले करीब छह महीने से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 28 जुलाई 2026 को सुभाषगढ़ तिराहे से दबोचा।पुलिस के मुताबिक, थाना पथरी में 1 जनवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में रोमी चौहान उर्फ सेठजी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की ओर से ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरोह के चार अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्यों पर आम लोगों के साथ जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। पथरी पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस अब तक 10 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोमी चौहान उर्फ सेठजी पुत्र एन्थोनी, निवासी सोनालीपुरम, मकान नंबर 411, आईआईटी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र पुंडीर, रविंद्र बिष्ट, मुकेश चौहान और दीपक चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 3 9 1
Users Today : 36
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 3 9 1
Users Today : 36
Users Yesterday : 723