(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत शिवगढ़ में अंजाम दिए गए साधुओं के दोहरे हत्याकांड कांड का खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कल 21 जुलाई को उत्तम झा से साथ थाना पथरी पहुंचे पंकज निवासी ऐथल पथरी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दो साधुओं की हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर थाना पथरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
तभी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास बारीकी से निरीक्षण, मन्दिर के सभी सदस्यों से पूछताछ के साथ ही इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस कलैक्ट किए गए। सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतकों के परिचित की ही हत्याकांड में संलिप्तता प्रकाश में आई।
पुलिस द्वारा सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी बेहद फायदेमंद साबित हुई। पुलिस टीम ने आज एक गोपनीय सूचना पर काठा पीर के जंगल की तलाशी लेकर तीन संदिग्ध (अखिलगिरी, आशु व राममिलन) को दबोचने में सफलता प्राप्त की।तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक सेवागिरि और पारसगिरी कुछ दिनों से मन्दिर में रह रहे थे।
सेवागिरी व उत्तम गिरी ने अखिल गिरी के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर 18जुलाई को अखिल गिरी आशु नाम के हत्यारोपी के साथ मोटरसाइकिल पर सुल्तानपुर पंचेश्वर मंदिर और फिर वापस मंदिर पर आ गए थे। उस समय इन्हे मिलाकर मंदिर में कुल 7 लोग मौजूद थे जिनमें से एक उत्तम झा बगल में ही बने शिव मंदिर में गद्दा लेकर सो गया।
देर रात पारसगिरी ने मृतक सेवागिरी को हाल के अंदर पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया जिसके बाद बाहर बैठे चारों आरोपियों ने योजना बनाकर सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर पहले पाठल से गला रेतकर सेवा गिरी को हाल के अंदर हत्या की फिर पारसगिरी पर बाथरूम के फर्स पर पटक कर ओर पाठल से गले व शरीर पर वार किये। आश्रम के पास गड्ढा खोदकर चारों आरोपियों ने दोनों साधुओं को उसमें दबा दिया और हाल में पड़े खून को साफ कर गद्दे को बाहर जला दिया। जिसके बाद सभी आरोपी मन्दिर से भाग गये। आरोपियों ने उत्तम झा को भी धमकाते हुए अपना फोन व सिम तोड़कर कहीं दूर चले जाने की सलाह दी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अंकुर उर्फ अखिल गिरी चेला महेश गिरी निवासी पथरेश्वर महादेव मंदिर शिवगढ थाना पथरी हरिद्वार, आशु पुत्र देवीचंद सैनी निवासी इस्माईल पुर थाना लक्सर हरिद्वार व राममिलन पुत्र वासवानन्द निवासी गोरसाडा उत्तरकाशी हाल पता करनाल हरियाणा का चालान कर दिया है




































Users Today : 39
Users Yesterday : 907
