न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » श्रद्धांजलि » “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार”

“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar:21 जुलाई। पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि दी और फल वितरित किए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार ने अपने ऊसूलों से कभी समझौता नहीं किया और उनका जीवन हमेशा जनता के लिए समर्पित रहा।उनके पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस परिवार को आगे बढ़ना चाहिए। आलोक शर्मा एवं सोम त्यागी ने कहा कि अमरीश कुमार ने हरिद्वार के लिए हमेशा ही संघर्ष किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी एवं ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा और वे सत्ता के आगे कभी नहीं झुके। उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित किया जाना चाहिए।

जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके। मनोज सैनी ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं मकबूल कुरैशी ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले अमरीश कुमार ने जनता के हितों लेकर हमेशा संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं अखिल त्यागी ने कहा कि गरीब, किसान, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितों के लिए जीवन समर्पित करने वाले अमरीश कुमार का हरिद्वार के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में कैलाश प्रधान, कैश खुराना, संजय दाताराम चौहान,मृदुल चौहान, नूर अहमद, करण सिंह, मनोज जाटव, हाजी इरफान अंसारी, जावेद अंसारी, मुकेश सोनी, अनूप, युनूस, हरीश भट्ट, समाजसेवी हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, यशपाल मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, रवि बाबू, अनंत पांडे, विमला पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस ने किया वीरों को सलाम: पुलिस लाइन रोशनाबाद में गूंजा ‘अमर शहीदों अमर रहो’, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा—शहादत हमारी प्रेरणा है"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 930