(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee। मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि कार हाल ही में खरीदी गई थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Post Views: 211




































Users Today : 8
Users Yesterday : 938
