न्यूज़ फ्लैश
“SP निशा यादव का बड़ा एक्शन प्लान! कांवड़ मेले में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए सिडकुल कंपनियों के साथ बनाई हाई-लेवल रणनीति” “हरिद्वार में ‘लव’ पर बवाल! युवती से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, गले में पहनाया कुत्ते का पट्टा, वीडियो वायरल” “भगवानपुर तहसील में आयुक्त आनंद स्वरूप का सख्त एक्शन! बोले—जनता को न करें परेशान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं” “घंटे की बारिश ने उड़ा दिए विकास के दावे! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम का सिस्टम पानी-पानी” “निखिल शर्मा का डिजिटल धमाका! हरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, अब QR स्कैन करते ही चैटबॉट बताएगा हर काम का आसान रास्ता” “केदारनाथ के चढ़ावे से अर्द्धकुंभ तक… कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा—’10 साल का पूरा हिसाब दो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन!'”
Home » कहर » “घंटे की बारिश ने उड़ा दिए विकास के दावे! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम का सिस्टम पानी-पानी”

“घंटे की बारिश ने उड़ा दिए विकास के दावे! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम का सिस्टम पानी-पानी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में महज दो घंटे की लगातार बारिश ने विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

शहर के व्यस्त भगत सिंह चौक पर भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

हालात ऐसे बने कि नगर निगम की ओर से लगाए गए पानी निकासी के मोटर भी पानी निकालने में नाकाम साबित हुए।

जलभराव के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जलभराव ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, जबकि पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हर बारिश में भगत सिंह चौक पर यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 2 3 2 1
Users Today : 346
Users Yesterday : 1025
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 2 3 2 1
Users Today : 346
Users Yesterday : 1025