(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की।लघु उद्योग भारती,उत्तराखंड परिवार की रुड़की नगर व सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) इकाइयों द्वारा आयोजित “उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह” भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उद्योग जगत,विभिन्न औद्योगिक संगठनों,सरकारी विभागों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।समारोह का उद्देश्य उद्योगों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना,उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा उद्योग जगत के योगदान को सम्मानित करना था।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों,हरिद्वार जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों,उद्योग से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत व सम्मान किया।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी (उद्योग मंत्री) मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।उद्योग मंत्री भरत चौधरी ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को सुनते हुए उद्यमियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वह उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उद्योग समस्याओं के विषयक जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।कहा कि सरकार उद्यमियों की चिंताओं को लेकर गंभीर है।लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने लघु उद्योग भारती रुड़की महानगर एवं सिडकुल इकाई के समस्त पदाधिकारियों को साधुवाद देते कहा कि इस कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता,समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०विजय सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल संगठन को मजबूत करते हैं,अपितु उद्योग,उद्यमी और संगठन के बीच समन्वय को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लघु उद्योग भारती के समस्त कार्यकर्ता इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए लघु उद्योग भारती को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्योग से जुड़ी समस्याओं के विषय में भाजपा संगठन कार्यकर्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार और उद्यमियों के मध्य पुल का कार्य करते हुए समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बनाया।लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी औद्योगिक संगठनों,विभागीय अधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित उद्यमियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे संवाद कार्यक्रम उद्योगों,सरकार एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में लघु उद्योग भारतीय उत्तराखंड की नई इकाई भगवानपुर एवं रुड़की ग्रामीण के गठन की घोषणा की।कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती द्वारा रुड़की के सम्मानित पत्रकार बंधुओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।कार्यक्रम को मंत्री प्रदीप बत्रा,मेयर अनीता देवी अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,आदेश सैनी व देशराज कर्नवाल,महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी,कमल किशोर रीजनल मैनेजर सिडकुल हरिद्वार,डॉक्टर राजेंद्र सिंह रीजनल मैनेजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,अमित भारद्वाज व वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में मनोज गौतम जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) ने अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल समस्त उद्यमियों का धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर हरिद्वार जनपद कार्यरत विभिन्न औद्योगिक सगंठनो के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में रूप में सुनील पांडेय,सुखदेव सिंह,प्रवीण गर्ग,मोहिंदर आहूजा, जगदीश लाल पाहवा,बीबी गुप्ता,केशव कोहली,ऐक्यू अंसारी,अजय गर्ग, नागेंद्र शुक्ल,राकेश मित्तल,दीपमणि मिश्रा, शिवम गोयल,प्रभात कुमार,निखत राठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदीप खंडूरी,संजय गुप्ता,मयंक गर्ग,वीरेंद्र शुक्ल,मनोज मिश्रा,वीपी सिंह,अशोक शुक्ल,विनित धीमान आदित्य तोमर,पीयूष मंधार,राहुल प्रजापति, हिमांशु वालिया आदि ने अतिथिगणों का सम्मान किया।
न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले- मेहनत और प्रतिभा से बन रहा युवाओं का भविष्य
BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर
BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल
BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण
BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति!











“उद्योग संवाद में गूंजा रुड़की: 200+ उद्यमियों ने उठाई आवाज, उद्योग मंत्री भरत चौधरी ने दिया समस्याओं के समाधान का बड़ा भरोसा”
Bahadrabad News

Bahadrabad News
समाचार पत्र एवं वेबसाइट हिंदी भाषा की भारत की अग्रणी संगठन प्रकाशन सामग्री में से एक है। हम मोबाइल और डिजिटल प्रकाशन में अग्रणी के रूप में विभिन्न श्रेणियों में सामग्री प्रकाशित करते है और समाचार, ज्योतिष, आध्यात्मिक, धार्मिक और मनोरंजन सामग्री में अग्रणी हैं।



BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
September 3, 2026
9:37 am
Read More »



[democracy id="1"]



BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
September 3, 2026
9:37 am



[democracy id="1"]





















Users Today : 387
Users Yesterday : 694





