न्यूज़ फ्लैश
“लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका! प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद हजारों समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी, बदलने लगे चुनावी समीकरण” “हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात” “समावेशी शिक्षा की नई उड़ान! धामी ने लॉन्च किया ‘शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030’, बोले—हर बच्चे तक पहुंचेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” “शिवालिक नगर में विकास की गूंज! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एक साथ कई सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा” “रेड अलर्ट का असर: हरिद्वार में 20 जुलाई की जन सुनवाई रद्द, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए अहम निर्देश” “50 लाख की बैंक ठगी का पर्दाफाश: फर्जी आधार, नया ATM कार्ड और ज्वेलरी-ज़मीन खरीदने वाला शातिर गैंग हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा”
Home » पहल » “बड़ी पहल: अब रूड़की कोर्ट में मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा! लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, हरेला पर जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण”

“बड़ी पहल: अब रूड़की कोर्ट में मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा! लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, हरेला पर जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण”

(शहजाद अली हरिद्वार)रूड़की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा समिति, रूड़की न्यायालय द्वारा संचालित लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त ने किया। इस अवसर पर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकार मित्रों की तैनाती भी की गई।कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने रूड़की तहसील एडवोकेट बार कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा तहसील न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ भी किया।अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।इसके उपरांत रूड़की नहर किनारे न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर पर न्यायाधीश एवं तहसील सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार अवंतिका चौधरी, न्यायाधीश भारत भूषण पांडे, नजारत, रमेश, आशुतोष मिश्रा, कपिल कुमार त्यागी, बीनू बुलियानी, विपिन कुमार श्रीवास्तव, चेरब बत्रा, और अन्य न्यायाधीश, सिविल जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अन्य न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, डिप्टी नाजिर रामधन कपिल सहित न्यायालय परिसर के समस्त कर्मचारी और इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र कविता पटवाल, किरण सिंह, कोमल, शिवानी, ब्रजबाला, दीपक, बालेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भी हरेला महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी से हरेला पर्व मनाने का आह्वान किया। यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 2 2 2
Users Today : 1247
Users Yesterday : 1025
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 2 2 2
Users Today : 1247
Users Yesterday : 1025